The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shahid Afridi, Mohammad Yousuf Get Reality Check From Pakistan Star After Criticism 'We Beat India, They Couldn't'

'रमजान अब वर्ल्ड कप में हमारा साथ देगा', पाकिस्तान के शादाब खान की पूरी बात सुन माथा पकड़ लेंगे

पाकिस्तान के गेंदबाज शादाब खान ने ये सब बोला है, उन्होंने शाहिद अफरीदी पर भी जमकर निशाना साधा है. लेकिन जो बातें वो बोले हैं, उन्हें सुनकर लगता है कि उन्हें अपनी स्किल पर ज्यादा भरोसा नहीं है.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:58 AM IST)
Shahid Afridi, Mohammad Yousuf Get Reality Check From Pakistan Star After Criticism 'We Beat India, They Couldn't'
नामीबिया के खिलाफ 102 रनों की बड़ी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब ने अफरीदी और यूसुफ पर तंज किया. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup में भारत से मिली 61 रनों की हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेटर्स को कई तरह की बातें कही गईं. पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने तो अपने दामाद शाहीन अफरीदी समेत बाबर और शादाब को टीम से बाहर करने की मांग कर दी. मोहम्मद यूसुफ ने भी यही कहा. इन पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना सुनकर टीम के ऑलराउंडर शादाब खान का धैर्य जवाब दे गया. शादाब ने ये तक कह दिया कि ये लीजेंड्स भारत को वर्ल्ड कप में कभी नहीं हरा पाए, ये सिर्फ हमारी टीम ने किया था.

नामीबिया के खिलाफ 102 रनों की बड़ी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब ने अफरीदी और यूसुफ पर तंज किया. उन्होंने कहा,

"आलोचना हमारे कंट्रोल में नहीं है. हर किसी की अपनी राय होती है. ये पूर्व क्रिकेटर लीजेंड्स हैं. लेकिन वो लोग जो कभी नहीं कर पाए, वो हमारी टीम ने किया था. हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है."

शादाब का इशारा 2021 T20 वर्ल्ड कप की जीत की ओर था, जब पाकिस्तान ने भारत को हराया था. उस मैच में शादाब भी पाकिस्तान के लिए खेल रहे थे. उन्होंने आगे कहा,

“हमने वो कर दिखाया जो हमारे पूर्व प्लेयर्स नहीं कर पाए. भारत को वर्ल्ड कप में हराना आसान नहीं है. आलोचना क्रिकेट का हिस्सा है, लेकिन हमें उस पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे कंट्रोल में है."

शादाब ने अपनी खराब परफॉर्मेंस पर भी बात की. भारत के खिलाफ एक ओवर में रन लुटाने के बारे में उन्होंने कहा,

"एक खराब ओवर या खराब दिन हो सकता है. टी20 में ऐसा होता है. वो बड़ा मैच था, हमें वो जीतना चाहिए था. लेकिन हमारा गोल वर्ल्ड कप जीतने का है, हम उसी पर फोकस कर रहे हैं."

रमजान 12वां प्लेयर होगा

सुपर-8 स्टेज को लेकर शादाब ने माना कि बाकी टीमों से उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी. उन्होंने कहा,

“सुपर-8 मुश्किल होने वाला है. इस स्टेज में हाई-प्रेशर मैच होंगे. रमजान शुरू हो चुका है, और ये हमारे 12वें प्लेयर की तरह होगा.”

बता दें कि सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत ने हरा दिया था. टीम के सीनियर प्लेयर बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान पर पूर्व क्रिकेटर्स ने जमकर आरोप लगाए थे. शाहिद अफरीदी ने कहा था, 

"इन तीनों को टी20 से बाहर करना चाहिए और नया टैलेंट लाना चाहिए."

मोहम्मद यूसुफ ने भी यही कहा. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा था,

"शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म! पाक टीम को नए प्लेयर्स की जरूरत है. कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत का क्या फायदा?"

नामीबिया का हराने के बाद पाकिस्तान अब सुपर-8 में पहुंच चुका है. टीम को अब 21 फरवरी को न्यूजीलैंड 24 फरवरी को इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच खेलने हैं. टीम को अब इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, ताकि सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंच सके.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से लगभग बाहर हो चुकी है, खराब परफॉरमेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()