The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PCB chief Zaka Ashraf leaks personal whatsapp chat of babar azam

लाइव टीवी पर बाबर की पर्सनल चैट लीक, पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया!

Rashid Latif ने PCB प्रमुख जका अशरफ पर Babar azam का कॉल और मैसेज इग्नोर करने का आरोप लगाया. जिसकी सफाई में जका अशरफ ने बाबर आजम की चैट लीक कर दी.

Advertisement
pic
30 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:48 PM IST)
Babar azam, pakistan, world cup
बाबर आजम के पर्सनल चैट हुए लीक (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘’जका अशरफ (Zaka Ashraf) ने बाबर आजम (Babar azam) के फोन कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया है...'' ये खुलासा किया पाकिस्तानी टीम के पूर्व क्रिकेटर राशीद लतीफ (Rashid Latif) ने. उनके इस खुलासे के बाद खूब हो हल्ला मचा. PCB प्रमुख जका अशरफ को पाकिस्तानी फैन्स बुरा-भला कहने लगे. अपनी आलोचना सुन अशरफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया. बताया कि बाबर आज़म ने उन्हें कोई कॉल नहीं किया. इतना ही नहीं, इसके बाद अशरफ एक कदम और आगे बढ़ गए. और फिर उन्होंने जो काम किया, उसने पाकिस्तानी क्रिकेट (Pakistan cricket team) में भूचाल ला दिया है.

दरअसल 28 अक्टूबर को लतीफ ने एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि PCB प्रमुख जका अशरफ पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के कॉल्स और मैसेजेस को इग्नोर कर रहे हैं. अपने ऊपर लगे आरोपों का PCB प्रमुख जका अशरफ ने पूरी तरह से खंडन किया. उन्होंने ARY न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तानी कप्तान ने कभी भी उनसे सीधे संपर्क नहीं किया. अपनी बात को साबित करने के लिए PCB प्रमुख ने बाबर आजम की एक चैट इंटरव्यूअर के साथ शेयर कर दी. ये चैट बाबर आजम और पीसीबी के COO सलमान नसीर के बीच हुई थी.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कौन बना बेस्ट फील्डर? अनाउंसमेंट का तरीका देख दिन बन जाएगा

चैट में क्या था?

अब PCB प्रमुख जका अशरफ ने जो व्हाट्सएप मैसेज शेयर किए, उसमें था क्या? दरअसल, जो मैसेज जका अशरफ ने टीवी चैनल के साथ शेयर किया था, उसमें सलमान नसीर बाबर से पूछते हैं,

''टीवी और सोशल मीडिया पर एक बात चल रही है कि आपने जका अशरफ को फोन किया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. क्या आपने सचमुच PCB चेयरमैन को फोन किया था?''

इस पर बाबर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने PCB चीफ को फोन कॉल नहीं की है.बाबर के निजी मैसेज का प्रसारण लाइव टीवी शो में कर दिया गया. चैट को दिखाए जाने पर शो में मौजूद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर अली भड़क गए. उन्होंने पूछा कि PCB चेयरमैन या फिर टीवी चैनल ने निजी मैसेज लाइव शो में दिखाए जाने से पहले क्या कप्तान की इजाजत ली थी?

जब हो हल्ला मचा तो टीवी एंकर वसीम बादामी ने इसको लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वे बातचीत को सार्वजनिक करने से झिझक रहे थे, लेकिन उन्होंने लाइव शो में इसे दिखाने का फैसला किया, क्योंकि PCB प्रमुख ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत दे दी थी. शो के बाद एंकर वसीम बादामी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मैसेज को लाइव शो में दिखाने पर माफी मांगी.

इस पूरे मामले को लेकर अभी तक बाबर आजम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि इस पूरे मामले को लेकर क्या ऐक्शन लिया जाता है.

Advertisement

Advertisement

()