चार वर्ल्ड रिकॉर्ड जो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं
कैप्टन, लीडर, लेजेंड और रिकॉर्डधारी
Advertisement

Ms Dhoni और वर्ल्ड रिकॉर्ड अक्सर एक वाक्य में आते ही रहते हैं (ट्विटर से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
महेंद्र सिंह धोनी. इंडियन और वर्ल्ड क्रिकेट के लिविंग लेजेंड. धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने 16 साल लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया. धोनी दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे. अब अगस्त 2020 में उन्होंने वनडे और T20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. हालांकि वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL खेलते रहेंगे.
IPL का 23वां एडिशन 19 सितंबर से UAE में खेला जाएगा. साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद से ही धोनी की रिटायरमेंट की बातें चल रही थीं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में धोनी रनआउट हुए और भारत हार गया. इसके बाद से ही लोगों को लग रहा था कि अब धोनी का करियर खत्म है. हालांकि क्रिकेटर करियर भले खत्म हो गया हो लेकिन कई ऐसे इंटरनेशनल रिकॉर्ड हैं जो अब भी धोनी के ही नाम हैं.
# तीन ICC ट्रॉफीज
धोनी की कप्तानी में भारत 2007 का T20 वर्ल्ड कप जीता था. यह भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत थी जहां टीम फाइनल सिर्फ खेलती नहीं, बल्कि जीतती थी. इसके बाद धोनी ने 2011 में भारत को 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जिताया. इस जीत के दो साल बाद, 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती. इसके साथ ही धोनी ICC की तीनों मेजर ट्रॉफीज जीतने वाले इकलौते कप्तान बन गए.# सबसे ज्यादा मैचो में कप्तानी
धोनी के अंडर भारत ने 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें 200 वनडे, 60 टेस्ट और 72 T20 शामिल हैं. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है. किसी भी कैप्टन ने धोनी से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में अपनी टीम को नहीं लीड किया. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन रिकी पॉन्टिंग दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 324 इंटरनेशनल मैचों में कंगारुओं को लीड किया था.इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. धोनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाल अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की.https://t.co/RBy9WFZt0g
— The Lallantop (@TheLallantop) August 15, 2020

.webp?width=60)
