मनीषा कल्याण (Manisha Kalyan). भारत की स्टार महिला फुटबॉलर. मनीषा अब एक नयाकीर्तिमान स्थापित करने जा रही है. मनीषा ने साइप्रस के क्लब अपोलोन लेडीज के साथकॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. जिसके बाद वो UEFA विमिंस चैंपियंस लीग में खेलने वालीपहली भारतीय बनने के लिए तैयार हैं.मनीषा अभी तक गोकुलाम केरल के लिए खेल रही थी. उन्होंने अपोलोन लेडीज की टीम के साथदो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. गोकुलाम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.दो साल का करारगोकुलाम केरल ने मनीषा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. टीम ने ट्वीट कर बताया किमनीषा ने साइप्रस के इस क्लब के साथ दो साल का करार किया है. इस क्लब ने अपने ऑफिशलट्विटर हैंडल पर लिखा,‘धन्यवाद मनीषा! एक मालाबारियन के रूप में तीन बेहतरीन साल और दो IWL खिताब जीतनेके बाद, मनीषा ने साइप्रस चैंपियन क्लब अपोलोन लेडीज के साथ दो साल का करार कियाहै. इस सीज़न वह UEFA विमिंस चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनने को पूरीतरह तैयार हैं.’Thank you, Manisha!After 3️⃣ illustrious years as a Malabarian and winning two IWL titles with us,Manisha has signed a two-year deal with Cypriot Champion Club Apollon Ladies 🔥She is all set to become the first Indian to play in the UEFA Women's ChampionsLeague this season. pic.twitter.com/yLOuEiIsok— Gokulam Kerala FC (@GokulamKeralaFC) July 3, 2022बता दें कि अपोलोन लेडीज 18 अगस्त को टूर्नामेंट के क्वॉलिफाइंग स्टेज के पहलेराउंड में लातविया की टीम रीगा FC के खिलाफ खेलेगी. अगर वे इस मैच को जीत जाते हैं,तो दूसरे राउंड में उनका सामना स्विट्जरलैंड की FC ज्यूरिख और फरो आइलैंड कीक्लासविक किन्नूर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.शानदार रहा है करियरमनीषा ने जनवरी 2019 में हांगकांग के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इससेपहले उन्हें साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स फुटबॉल कप में भाग लेने वालीभारतीय अंडर -17 टीम में शामिल किया गया था. मनीषा ने साल 2019-20 सीज़न मेंगोकुलाम केरल को IWL का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्हेंटूर्नामेंट की इमर्जिंग प्लेयर प्लेयर के तौर पर चुना गया था. नवंबर 2021 में मनीषाकल्याण ने ब्राजील के खिलाफ गोल कर इतिहास रच दिया था. वो ब्राजील के खिलाफ गोलकरने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी. हालांकि इस मुकाबले में भारत को 1-6से हार का सामना करना पड़ा था.ग्रेस ने भी विदेशी टीम से किया करारइससे पहले डंगमेई ग्रेस ने उज्बेकिस्तान की FC नसाफ क़ार्शी के साथ छह महीने काकरार किया था. वह गोलकीपर अदिति चौहान और फॉरवर्ड बाला देवी के बाद दक्षिण एशिया केबाहर प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.