The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Krunal Pandya Smashed fastest half century by a debutante in One Day International

कृणाल पंड्या ने डेब्यू पर बना दिया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस से एक और धाकड़ डेब्यू.

Advertisement
pic
23 मार्च 2021 (अपडेटेड: 23 मार्च 2021, 01:38 PM IST)
Img The Lallantop
Krunal Pandya ने Record Half Century ठोक दी (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
कृणाल पंड्या. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई. दोनों भाई इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. हार्दिक के वनडे डेब्यू के काफी वक्त बाद आखिरकार कृणाल को भी इंडिया की वनडे कैप मिली. कृणाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से डेब्यू किया. और इस डेब्यू पर ही उन्होंने धाकड़ रिकॉर्ड सेट कर दिया. कृणाल को पारी के 41वें ओवर में बैटिंग का मौका मिला. 205 के टोटल पर हार्दिक पंड्या नौ गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए और फिर मैदान पर आए कृणाल. अपनी पहली गेंद पर सिंगल लेने वाले कृणाल ने अगला ओवर लेकर आए सैम करन को तीन चौके जड़ दिए. स्टोक्स द्वारा फेंके गए 43वें ओवर में उन्होंने एक और चौका जड़ा. अपनी पहली 10 गेंदों पर कृणाल 18 रन बना चुके थे. अगले दो ओवर्स में वह थोड़े स्लो हुए और पांच गेंदें खेलकर सात रन ही बना पाए. कुल 18 गेंदों पर 29 रन बनाने के बाद कृणाल ने अपना पहला छक्का जड़ा. मिडल और लेग पर आई टॉम करन की यह फुल गेंद कृणाल के बल्ले से टकराकर स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंच गई. फिर आया 48वां ओवर. मार्क वुड की तीसरी और चौथी गेंद पर कृणाल ने चौका और छक्का जड़ दिया. इसी ओवर में सिंगल लेकर वह 25 गेंदों पर 49 के निजी स्कोर पर पहुंच गए. अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर कृणाल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. इसके साथ ही उन्होंने तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले. सिर्फ 26 गेंदों पर आई इस फिफ्टी के साथ ही कृणाल डेब्यू पर सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाज बन गए. साथ ही यह इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी थी. इतना ही नहीं साल 2012 के बाद यह भारत के लिए लगी सबसे तेज वनडे फिफ्टी है. कृणाल 31 गेंदों पर 58 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने केएल राहुल के साथ 9.3 ओवर्स में 112 रन की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने 50 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 317 रन बनाए. कृणाल हाल के हफ्तों में इंटरनेशनल डेब्यू पर फिफ्टी मारने वाले मुंबई इंडियंस के तीसरे प्लेयर हैं. उनसे पहले ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में खत्म हुई T20I सीरीज में यह कारनामा किया था.

Advertisement

Advertisement

()