The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Deepti Sharma Mankads Sharlotte Dean in 3rd ODI at Lords to help India win ODI series 3-0

दीप्ति शर्मा रनआउट पर आपस में ही भिड़ गए अंग्रेज!

दीप्ति ने अलग ही बवाल मचा दिया है.

Advertisement
pic
25 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 25 सितंबर 2022, 05:33 PM IST)
Deepti Sharma mankads Sharlotte Dean, Twitter is divided
आउट करने के बाद दीप्ति शर्मा (Courtesy: Sony Network)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का आखिरी मैच. ये लेजेंडरी पेसर झूलन गोस्वामी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था. गोस्वामी विमेंस क्रिकेट की सुपरस्टार रही हैं. और उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स भी लिए हैं. झूलन ने आखिरी मैच में पूरे 10 ओवर बॉलिंग की. उन्होंने महज 30 रन देकर दो विकेट चटकाते हुए क्रिकेट को अलविदा कहा. पर मैच में ऐसा कुछ हुआ, जिसने तमाम चीजों को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर ली.

ये घटना हुई इंग्लैंड की पारी के आखिरी विकेट के लिए. इंग्लैंड को जीत के लिए 170 रन बनाने थे. उन्होंने 118 रन पर अपना नौवां विकेट खो दिया. इसके बाद चार्ली डीन और फ्रेया डेविस ने पार्टनरशिप बनाई. इस पार्टनरशिप ने इंग्लैंड को 153 तक पहुंचाया. अब चार्ली 47 और फ्रेया 10 रन बनाकर खेल रही थी. इंग्लैंड की पारी का 44वां ओवर. गेंद दीप्ति शर्मा के हाथ में थी.

तीसरी बॉल फेंकते वक्त दीप्ति ने देखा कि चार्ली अपनी क्रीज़ से बाहर हैं. और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी चार्ली को 'रन-आउट' कर दिया. इंग्लैंड की टीम जीत से 17 रन दूर रह गई.

इस विकेट के बाद चार्ली रोती हुई नज़र आई, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. और साथ ही रोए अंग्रेज. इस विकेट के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है. कई पूर्व प्लेयर्स ने 'स्पिरिट ऑफ द गेम' को याद कर लिया, तो कई ने कहा, यार नियम के हिसाब से ही तो आउट किया, इस बात पर कैसा ताज्जुब.

इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस डिबेट में इंडियन प्लेयर्स तो दीप्ति का साथ देते नज़र आ ही रहे हैं, कुछ इंग्लैंड के प्लेयर्स ने भी इंडिया के ही हक में बात की है. एक ट्वीट को शेयर करते हुए इंग्लैंड के बैट्समैन सैम बिलिंग्स ने लिखा,

‘मुझे यकीन है कि ऐसा कोई भी प्लेयर नहीं होगा, जिसने क्रिकेट खेला होगा और इस चीज़ को स्वीकार्य मानता होगा. ये क्रिकेट तो नहीं ही है.’

इस पर इंग्लैंड के क्रिकेटर और हाल में T20 वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने वाले बैट्समैन एलेक्स हेल्स ने जवाब दिया है. हेल्स ने ट्वीट किया,

‘नॉन-स्ट्राइकर के लिए बॉल के हाथ से निकलने तक अपनी क्रीज़ में रहना मुश्किल नहीं होना चाहिए...’

अपने इस ट्वीट से हेल्स ने इंडियन फ़ैन्स का दिल जीत लिया. इसी मामले में एक और दिलचस्प घटना हुई. ये टीम इंडिया की कैप्टन हरमनप्रीत कौर से जुड़ी हुई है. मैच के बाद हरमनप्रीत एंकर से बात कर रही थी. एक-दो बार दीप्ति के रनआउट पर सवाल करने के बाद एंकर ने कहा,

‘आप दीप्ति शर्मा के रनआउट से जुड़े मेरे सवाल को अवॉइड कर रहीं हैं...’

अब हरमनप्रीत का जवाब सुन लीजिए. इंडियन कैप्टन ने कहा,

‘मुझे लगा आप पहले नौ विकेट्स के बारे में भी पूछेंगी. उन्हें भी लेना आसान नहीं था. ऐसा क्रिकेट में पहली बार नहीं किया गया है. मैं अपनी टीम के साथ हूं. हमने कुछ गलत नहीं किया. ये नियम के अनुसार ही है.’

इस मैच के बाद इंडिया ने ये सीरीज़ 3-0 से जीत ली. इस मैच में इंडिया के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन पेसर रेणुका सिंह ने किया. रेणुका ने सिर्फ 29 रन देकर चार विकेट्स चटकाए. इस सीरीज़ के लिए हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया. सीरीज़ के दूसरे वनडे में हरमनप्रीत ने एक शानदार शतक जड़ इंडिया को मैच जिताया था. 

IND vs ENG सीरीज के साथ खत्म हुआ झूलन गोस्वामी का करियर

Advertisement

Advertisement

()