मध्यप्रदेश के देवास ज़िले से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में भीड़ एक महिला काजुलूस निकाल रही है. एक आदमी महिला के कंधे पर बैठा हुआ है. बग़ल में चल रहे लोगनारे लगा रहे हैं. कभी महिला को गाली दे रहे हैं, कभी उसे मार रहे हैं. वीडियो मेंदिख रहा है कि जुलूस के बाद महिला को एक चौराहे पर ले जाकर, कई सारे पुरुष उसे पीटरहे हैं. घूसों से, लात से, बेल्ट और डंडे से. उसका बाल खींचकर. एक के बाद एक.अचानक चेहरे के एक तरफ़ महिला को एक घूंसा पड़ता है और महिला औंधे मुंह गिर जातीहै. उसे कोई उठाता नहीं है. कुछ लोग उस पर हो रहे हमलों को रोकने की कोशिश करतेहैं. इसके बाद जूते की माला उसके गले में डालकर उसे फिर से पूरे गांव में घुमायाजाता है.और, ये सब क्यों? क्योंकि कथित तौर पर महिला के अपनी शादी के इतर भी संबंध थे.घटना मध्यप्रदेश के देवास ज़िले के बोरपड़ाव गांव की है, जो एक आदिवासी बहुल इलाक़ाहै. देवास ज़िले में इंडिया टुडे से जुड़े संवाददाता शकील ख़ान की रिपोर्ट केमुताबिक़, महिला 24 जून की रात को घर छोड़कर चली गई थी. पति ने ढूंढा, लेकिन वोमिली नहीं. उदयनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. बाद में पताचला कि महिला गांव में ही अपने कथित प्रेमी हरिसिंह के घर रह रही है. जब तलाशी हुईतो महिला घर में ही मिली. इसके बाद गांव वालों ने महिला का जुलूस निकाला.बताया जा रहा है कि भीड़ ने महिला के साथ उसके प्रेमी हरिसिंह को भी पीटा.जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसका भी जुलूस निकाला गया.एडिशनल SP ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उदयनगर पुलिस ने महिला के पतिमांगीलाल सहित 11 आरोपियों के ख़िलाफ़ केस किया है और अब तक नौ लोगों को गिरफ़्तारभी कर लिया है. ये भी कहा कि जो भी दोषी होंगे, उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई कीजाएगी.इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सरकार को घेरा है. ट्वीट किया,"शिवराज जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि प्रदेश में आदिवासी महिलाओं पर इस कदर केबर्बर जुल्म क्यों हो रहे हैं? आखिर क्या वजह है कि आप घोषणाएं करते जाते हैं औरआदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जाते हैं?यह पहला मामला नहीं है, कभी नेमावर में आदिवासी परिवार को जमीन में जिंदा गाड़ दियाजाता है, कभी नीमच में एक आदिवासी को जीप से बांधकर घसीटकर कर मार डाला जाता है.बहुत से मामलों में इस तरह के जुल्म करने में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ भी सामने आचुका है.शिवराज जी मैं अपने आदिवासी भाई बहनों की स्थिति पर शर्मसार हूं, क्या आपको भी शर्मआती है?"देवास के बागली के उदयनगर में एक आदिवासी महिला के कंधे पर उसके पति को बिठाकरपिटाई करते हुए उसका जुलूस निकाला गया। शिवराज जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं किप्रदेश में आदिवासी महिलाओं पर इस कदर के बर्बर जुल्म क्यों हो रहे हैं?— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 4, 2022ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. घटना के दो-तीन वीडियोज़हैं. एक महिला को पीटा जा रहा है, उसके प्रेमी को पीटा जा रहा है. एक शादीशुदामहिला किसी और पुरुष के साथ रहने लगी, ये पूरी तरह से उस महिला, उसके पति और उसकेप्रेमी के बीच का मामला था. इस केस में पति पुलिस की मदद ले सकता था या किसी फैमिलीकोर्ट की मदद ली जा सकती थी. लेकिन इंसाफ के नाम पर गांव के पुरुषों ने महिला कोपीटा, उसके साथ बदसलूकी की. शर्मनाक.