The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Udaypur kanhaiyalal muder case, rajasthan cm ashok gehlot says about international links

उदयपुर कांड पर सीएम गहलोत ने कहा - "जिन्होंने मारा, उनके क्या प्लान थे?"

सीएम गहलोत ने SIT का गठन कर अंतर्राष्ट्रीय लिंक्स की जांच की बात कही है.

Advertisement
accused of murder and ashok gehlot
कन्हैयालाल की हत्या अरोपी (बाएं), और अशोक गहलोत (दाएं) फोटो सोर्स- आज तक
pic
शिवेंद्र गौरव
29 जून 2022 (अपडेटेड: 29 जून 2022, 02:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कल 28 जून, 2022 की शाम को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. राजस्थान पुलिस ने मोहम्मद रियाज अख्तारी और मोहम्मद गौस नाम के दोनों आरोपियों को राजसमंद जिले से पकड़ लिया था. अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसी घटना तब तक नहीं होती जब तक अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद कट्टरपंथियों से कोई लिंक न हो. इस दिशा में SIT ने अपना काम शुरू कर दिया है.

अशोक गहलोत ने इस मामले में कई ट्वीट किये हैं. उन्होंने कहा है,

Embed
Embed


बता दें कि 28 जून को दोपहर 3 बजे आरोपी मोहम्मद रियाज़ अख्तारी और मोहम्मद गौस दोनों उनकी दुकान में घुसे. पहले कपड़े सिलवाने के लिए नाप देना शुरू किया. और फिर धारदार हथियार से उनका सिर धड़ से अलग कर दिया. दोनों ने हत्या का और उसे अंजाम देने की बात खुद बताते हुए वीडियो जारी किया. कहा गया कि इन दोनों ने निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या की है.

मुख्यमंत्री गहलोत ने और क्या कहा?

इस मामले में अशोक गहलोत ने आज 29 जून को पत्रकारों से बात करते हुए कहा,

Embed
Embed

जिहादी गुटों का हाथ?

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जिहादी गुटों का भी हाथ हो सकता है. ऐसा इसलिए कि नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित बयान देने के बाद हुए बवाल के बीच अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन ने भारत को धमकी दी थी. इसमें उसने भारत के शहरों और हिंदुओं को निशाना बनाने की बात कही थी. आतंकी संगठन मुजाहिद्दीन गजवातुल ने भी धमकी भरी चिट्ठी जारी कर नूपुर शर्मा के बयान का बदला लेने की बात कही थी. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसियों को जानकारी थी कि नूपुर शर्मा के बयान की आड़ में बड़े पैमाने पर नौजवानों को भड़काने की कोशिश की जा सकती है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के आरोपियों ने जिस तरह कन्हैयालाल की हत्या की, उसका वीडियो बनाकर वायरल किया और हत्यारों ने खुशी-खुशी कबूल किया कि उन्होंने ही ये हत्या की है, उससे लग रहा है कि ये आवेश में की गई वारदात नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का नतीजा हो सकता है. ऐसे में घटना की जांच का दायरा महज कन्हैया की हत्या तक सीमित नहीं रहने वाला. यही वजह है कि मामले में NIA का नाम सामने आया है. और सीएम गहलोत ने SIT का गठन कर अंतर्राष्ट्रीय लिंक्स की जांच की बात कही है. 

Advertisement

Advertisement

()