The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Prince Charles charity fund accepted Osama Bin Laden family donation report

अंग्रेजों के राजकुमार ने ओसामा बिन लादेन का पैसा खाया था, चंदे में लगा दिया!

मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा, ब्रिटेन में भयानक खलबली मची!

Advertisement
pic
1 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2022, 03:33 PM IST)
Prince Charles and Osama bin Laden
प्रिंस चार्ल्स और ओसामा बिन लादेन (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) यानी प्रिंस ऑफ वेल्स के ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के परिवार से 10 लाख पाउंड की डोनेशन लेने का मामला सामने आया है. ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये डोनेशन प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड (PWCF) ने स्वीकार की थी. खबर है कि आतंकी ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) की मौत के करीब 2 साल बाद 2013 में उसके सौतेले भाइयों से चैरिटी फंड ने डोनेशन ली थी. 

इस मामले में सफाई दी गई है कि डोनेशन के लिए सारी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था. डोनेशन स्वीकार करने का फैसला फंड के ट्रस्टीज का था, इसमें प्रिंस चार्ल्स व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं थे.

रिपोर्ट में दावा- ओसामा के सौतेले भाई से मिले थे प्रिंस चार्ल्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार 'द संडे टाइम्स' के हवाले से खबर दी है कि प्रिंस चार्ल्स ने अल-कायदा सरगना रहे लादेन (Osama bin Laden) के सौतेल भाई बकर के साथ लंदन में मुलाकात की थी और कथित तौर पर 10 लाख पाउंड (करीब 9.6 करोड़ रुपये) की डोनेशन लेने को राजी हो गए थे. 

प्रिंस के शाही आवास की सफाई 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रिंस चार्ल्स से उनके कई सीनियर एडवाइजर्स ने इस राशि को लौटाने के लिए कहा था. हालांकि, उनके आधिकारिक शाही निवास क्लैरेंस हाउस का कहना है कि डोनेशन के निर्णय में प्रिंस चार्ल्स खुद निजी तौर पर शामिल नहीं रहे हैं.

प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड का बयान

क्लैरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने 'स्काई न्यूज' से कहा कि प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड ने हमें भरोसा दिलाया है कि इस डोनेशन को स्वीकार करने में पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है. इसे स्वीकार करने का निर्णय चैरिटी के ट्रस्टीज ने लिया था और इस मामले को किसी और तरीके से दिखाने की कोशिश करना गलत है.

ट्रस्टीज ने लिया था डोनेशन लेने का फैसला

इस बीच प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड का कहना है कि शेख बकर बिन लादेन से ये डोनेशन 2013 में ली गई थी. इसे स्वीकार करने से पहले फंड के पांच ट्रस्टीज ने इस पर सावधानी के साथ पूरा विचार-विमर्श किया था. इसके लिए कई स्रोतों से जानकारी जुटाई गई थी और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया था. यहां तक कि सरकार से भी जानकारी हासिल की गई थी. 

गौरतलब है कि ओसामा बिन लादेन अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था और इसमें करीब 3 हजार लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद अमरीकी फोर्स की कार्रवाई में ओसामा बिन लादेन 2 मई, 2011 को मारा गया था.

वीडियो- इंडियन एयर फोर्स की सर्जिकल स्ट्राइक का ओसामा बिन लादेन कनेक्शन

Advertisement

Advertisement

()