The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • eknath shinde becomes new chief minister of maharashtra congress targets fadnavis

महाराष्ट्र: नई नवेली एकनाथ शिंदे सरकार के लिए उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया कइयों को चौंका देगी

कांग्रेस ने तो सीधा कह दिया, 'ये गद्दारों की सरकार... खुद को बचाने के लिए शिंदे को आगे किया.'

Advertisement
Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे (दाएं) और एकनाथ शिंदे (बाएं) (तस्वीरें- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
30 जून 2022 (अपडेटेड: 30 जून 2022, 10:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के नए सीएम (Chief Minister) के पद की शपथ ले ली है. गुरूवार, 30 जून को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने घोषणा कर मुख्यमंत्री पद के लिए शिंदे के नाम का ऐलान किया. राज्य में लंबे से समय से जारी राजनीतिक तनाव के बीच कई फेर बदल हुए. अब आखिरकार राज्य को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है. शिंदे के सीएम बनने पर अलग-अलग पार्टियों और उनके नेताओं के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं. कुछ लोग खुशी से नाच रहे हैं तो कुछ निराश हैं.

बीजेपी

विरोधियों से पहले समर्थक दल यानी बीजेपी की प्रतिक्रियाओं पर आते हैं. सबसे पहले बात पीएम नरेंद्र मोदी की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,

Embed
Embed

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है-

Embed
Embed

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,

Embed
Embed

महा विकास अघाडी

शिंदे सरकार से पहले महाराष्ट्र की सत्ता में रहे महा विकास अघाडी में शामिल कांग्रेस ने ट्वीट कर इस नई सरकार को 'गद्दारों की सरकार' बताया. लिखा-

Embed
Embed

वहीं NCP नेता शरद पवार ने ट्वीट कर एकनाथ शिंदे को बधाई दी. लिखा-

Embed
Embed

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यालय से भी ट्वीट किया गया. इसमें लिखा है,

Embed
Embed

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी का फोकस केवल राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गिराने पर है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्यपालों, स्पीकरों और ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है. 
 

Advertisement

Advertisement

()