The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ian Healy Its gone soft in T20 this is an Australian cricket low point

पाकिस्तान वाला बवाल आज ऑस्ट्रेलिया में मचा है, पूर्व क्रिकेटर भयंकर सुनाने में डटे

ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह श्रीलंका से हारी है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान हीली ने अपनी टीम को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में बेहतर खिलाड़ियों को नहीं चुना गया और ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बुरा समय है.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2026, 02:49 PM IST)
Ian Healy Its gone soft in T20 this is an Australian cricket low point
इयान हीली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने एक साल पहले बड़ी गलती की. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup में श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने की कगार पर है. टीम का सुपर-8 में क्वालिफिकेशन अब जिम्बाब्वे की जीत-हार के ऊपर है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का ये सबसे लो पॉइंट है. और ये बात किसी और ने नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान हीली ने कही है. हीली ने टीम की परफॉर्मेंस पर कई सवाल खड़े किए हैं, और ये तक कह दिया है कि टीम में सही प्लेयर्स नहीं सेलेक्ट किए गए.

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए थे. जब 1 विकेट पर 110 रन का स्कोर था, तो लग रहा था 200 रन आसानी से बनेंगे. लेकिन फिर मिडिल ऑर्डर धड़ाधड़ कर गिर गया. हीली ने Sen क्रिकेट को बताया,

“टीम में फिनिशर्स भरे पड़े हैं, लेकिन कोई भी स्टार्टर नहीं है.”

कूपर कौनली की जगह पर सवाल उठाते हुए हीली ने कहा,

“हमारी टीम में दो बॉलर्स थे. लेकिन एक ऑलराउंडर, एक बॉलर और कप्तान की जगह बनाने के लिए हमारे बेस्ट बैटर को ड्रॉप कर दिया गया. जिससे बैटिंग और मजबूत हो! लेकिन क्या सच में इससे बैटिंग मजबूत हुई? कूपन 6 मैचों में डबल डिजिट में स्कोर तक नहीं कर पाया है.”

हीली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में बैलेंस नहीं है. टीम के बैलेंस पर तंज कसते हुए वो बोले,

“एबॉट, स्मिथ और मैट रेनशॉ क्या अब ओमान के खिलाफ मैच का इंतजार कर रहे हैं? क्या सच में वो ये वाला मैच खेलेंगे?”

इयान हीली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने एक साल पहले बड़ी गलती की. उन्होंने बताया,

“टीम ने 1 साल पहले सेलेक्शन में एक बड़ी गलती की. उन्होंने पावर को बैटिंग की स्किल्स से ऊपर रखा. जज्बे से ज्यादा तवज्जो ओवर-कॉन्फिडेंस को दी. वो फॉर्म और परफॉर्मेंस भूल गए.”

कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल पर भी हीली ने बात की. उन्होंने कहा कि ग्रीन को बॉलिंग करनी चाहिए. मैक्सवेल को मैच फिनिश करना होगा, जैसे वो पहले करते थे. हीली बोले,

“मार्कस स्टोइनिस को फील्डर्स के ऊपर से हिट करना चाहिए. डिम डेविड को अच्छा फिनिश करना होगा. कौनली को अभी इंतजार करना होगा. शायद वो मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं.”

हीली ने बताया कि सेलेक्टर्स काफी लॉन्ग टर्म सोच रहे हैं, और वो प्लेयर्स की फॉर्म को इग्नोर कर रहे हैं. वो बोले,

“स्टोइनिस, मैक्सवेल और कौनली ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग अटैक नहीं हैं. ये सब पार्ट टाइम बॉलर्स हैं, जो कभी-कभी काम आ सकते हैं.”

हीली ने आगे कहा,

"इतना सोच-समझकर टीम चुनी, फिर क्या हुआ? हम यहां तक कैसे आ गए? ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का लो पॉइंट है!"

हेड-मार्श का तूफानी स्टार्ट

पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए ग्रुप B के मैच में श्रीलंकाई ने टॉस जीता. पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ट्रेविस हेड ने 56 रन बनाए. और मिचेल मार्श ने 54 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले 8 ओवर में ही 104 रन जोड़ डाले.

इसके बाद हेड का विकेट गिरा, और एक-एक कर कंगारु टीम ढेर हो गई. कप्तान मार्श के आउट होने के बाद कोई भी ऑस्ट्रेलियन बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका. 17वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 170 रन बना लिए थे. इसके बावजूद टीम 181 रन ही बना सकी.

निसांका ने आसान कर दिया चेज

182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने बड़ी आसानी से ये मैच जीत लिया. ओपनर पथुम निसांका ने 52 बॉल्स में नॉटआउट 100 रन बना दिए. पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए.

इसके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. श्रीलंका ने 18 ओवरों में ही ये टारगेट चेज कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस को दो विकेट मिले. उनके अलावा कोई भी बॉलर कुछ खास नहीं कर पाया.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाक मैच से पहले 'जन गण मन' गाने वाले पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()